धनतेरस पर सोने की कीमत में तेजी, चांदी ने तोड़ दी कमर…जानिए दाम

Gold Silver Price: आज धनतेरस है. कहते हैं कि आज लोग अपने घर में सोना-चांदी खरीद कर लाते हैं. अब चाहे इसमें सोने का कुछ हो या फिर चांदी एक सिक्का लेकिन इस धनतेरस सब की चमक फीकी लग रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल सोने और चांदी की कीमत ने आसमान छू लिया है. आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹85,081 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹78,382 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹64,131 प्रति 10 ग्राम है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं आज भारत चांदी की कीमत आज ₹ 98 प्रति ग्राम और ₹ 98,000 प्रति किलोग्राम है. भारत में चांदी और उसके बने आभूषण वैसे ही लोकप्रिय हैं जैसे सोना और उससे बने गहने. सोने और चांदी का प्रयोग भारत में बहुतायत में होता है. बता दें कि भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक है.

भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर ही नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी बढ़ी है. इसलिए इसकी कीमतों में आय दिन बढ़त होते रहती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हॉलमार्क सोने की पहचान कैसे करें?

वहीं सरकार ने भी 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर रखा. अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं. इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है. 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें. अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

धनतेरस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की सलाह

बता दें कि इस धनतेरस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे हॉलमार्किंग वाले ही सोने और चांदी की खरीदारी करें. बीआईएस ने उपभोक्ताओं से सोने और चांदी की खरीदारी करने के दौरान ज्यादा सतर्कता बरतने की नसीहत दी है. खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधीन आने वाले ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) ने कहा कि परंपरागत तौर पर धनतेरस ऐसा अवसर होता है जब परिवार में अच्छे सौभाग्य, धन और भविष्य की सुरक्षा के लिए सोने में निवेश करते हैं. बीआईएस उपभोक्ताओं को हॉलमार्क वाले सोने और चांदी की ज्वेलरी की खरीदारी के महत्व को बढ़ावा देते हुए उन्हें प्रोत्साहित करता है.

Related Articles

close