सोने के Rate ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, चांदी की चमक ने भी किया निराश..जानिए दोनों की कीमत

देश भर में दिवाली की धूम है. हर कोई इस त्यौहार की तैयारी में मगन है लेकिन बात सोने-चांदी के दुकानों की करें तो यहां दुकानदार के चेहरे से चमक फीकी लग रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल त्योहारों को लेकर इन दोनों की कीमत में बहुत सारे उतार-चढाव देखे जा रहे हैं. इसलिए ग्राहकों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता दिख रहा है. यही वजह है कि दुकानों से लोग नदारद होते हुए दिख रहे हैं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹85,081 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹78,382 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹64,131 प्रति 10 ग्राम है. वहीं भारत – चांदी की कीमत आज ₹ 98 प्रति ग्राम और ₹ 98,000 प्रति किलोग्राम है. भारत में चांदी और उसके बने आभूषण वैसे ही लोकप्रिय हैं जैसे सोना और उससे बने गहने.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोने और चांदी का प्रयोग भारत में बहुतायत में होता है. अगर इस कीमत को जानने के बाद भी आप इस दिवाली सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में इसकी शुद्धता का भी खास ध्यान रखें.

देश भर में सोना-चांदी की कीमत जारी

24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है. 24 कैरट सोना सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध सोना होता है जिसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. वहीं, 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाया जाता है. 22 कैरट गोल्ड में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है.

सोना में निवेश कैसे करें

बता दें कि भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक है. भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर ही नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी बढ़ी है. इसलिए इसकी कीमतों में आय दिन बढ़त होते रहती है. वहीं सरकार ने भी 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर रखा.

अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं. इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है. 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है.

अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें. अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

Related Articles

close