गढ़वा : रामसाहू हाई स्कूल में पेंशन महासम्मेलन को लेकर बैठक संपन्न… जिले भर में पोस्टर,स्टीकर लगाकर सभी NPS कर्मी को बनाया जायेगा 26 जून का भागीदार….

गढ़वा 19.6.2022 ,गढ़वा जिला के NPS कर्मी की आज रामसाहु हाई स्कूल गढ़वा में जुटे।बैठक का मुख्य उद्देश्य 26 जून को पेंशन जयघोष महासम्मेलन में समुचित भागीदारी हरेक पेंशन विहीन कर्मी की कैसे हो..इस विषय पर विस्तृत कार्य योजना बनाने हेतु बैठक बुलाई गई।

सभी सदस्यों ने प्रखंड वार कमिटी को अधिक से अधिक जागरूक करने और मोरहाबादी महासम्मेलन में पहुंचने को लेकर विशेष रूप से बल दिया।सभी ने रांची चलो ,ops लाओ की आवाज को बुलंद किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में स्वास्थ्य ,शिक्षा,पुलिस एवम अन्य दूसरे विभाग के पेंशन बिहिन कर्मी उपस्थित थे। सबों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कार्यालय में प्रचार प्रसार के रूप में स्टीकर और पोस्टर चिपकाए।

जिला कमिटी द्वारा गढ़वा नगर थाना जाकर वहां के कर्मियों से बातचीत कर 26 जून को रांची चलने के लिए आग्रह किया जिसको अब ने समर्थन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close