झारखंड में संवैधानिक संकट ! अभी कौन है मुख्यमंत्री? नये मुख्यमंत्री ने शपथ नहीं लिया है… पूर्व मुख्यमंत्री हो चुके हैं गिरफ्तार, ऐसे स्थिति में…

रांची। हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने की औपचारिक जानकारी दे दी है। सीएम हाउस से ED उन्हें अपने दफ्तर ले गई है। बताया जाता है कि पुराने सीएम हाउस में ED पहले हाउस अरेस्ट करने जा रही थी, लेकिन अब उन्हें ईडी के अफसर अपने साथ ले गये हैं।

इधर फिलहाल झारखंड में संवैधानिक संकट की स्थिति दिख रहीहै। नये मुख्यमंत्री का शपथ नहीं हुआ है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार हो चुके हैं। ऐसी परिस्थिति में अभी झारखंड का पॉलटिकल स्टेटस क्या है, इसे लेकर कानून के जानकार भी असमंजस में हैं। दरअसल मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद नये मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा रही है, लेकिन इस बात ऐसी स्थिति नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि इधर, हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे, लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही बाहर कर दिया गया। सभी विधायकों ने राजभवन के बाहर हंगामा किया। वो मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को आज रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। बाद में विधायक दल के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। राजभवन से बाहर निकलकर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगिर आलम ने कहा कि हमने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल से मांग की है कि विधायक बाहर खड़े हैं, चाहें तो गिनती कर लें। इस पर राज्यपाल ने कहा कि पत्र पढ़ रहा हूं। बुलावा जल्द भेजूंगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close