हेमंत सोरेन इस्तीफा देने पहुंचे राजभवन, इस्तीफे के बाद हो सकती है गिरफ्तारी, ये होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। ED ने जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को सीएम हाउस से गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयीहै। इधर चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की खबर है। इससे पहले महागठबंधन के विधायक राज्यपाल से मिलने तीन ट्रैवलर से निकल गए हैं। विधायक राजभवन में परेड करेंगे।
इधर खबर है कि जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ के बाद सीधे राजभवन पहुंचे। पहले इनकी गिरफ्तारी की बात सामने आ रही थी। महागठबंधन के विधायक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए हैं। विधायक राजभवन में परेड करेंगे। चर्चा है कि वो अपना इस्तीफा सौपेंगे, वहीं चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता का प्रस्ताव राज्यपाल को देंगे।
इससे पहले 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस में है। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। सीएम आवास डीजीपी और मुख्य सचिव पहुंचे हैं। बताया जाता है कि सीएम हेमंत सोरेन को ED गिरफ्तार कर सकती है। सीएम की कारकेड की गाड़ियां भी बाहर निकली हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं थे।
पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर अभी भी कई तरह की अटकलें लग रही है।












