कोयला कारोबारी के घर ईडी ने दूसरी बार मारा छापा, पहले भी मिले थे 3 करोड़

हजारीबाग : झारखंड में ईडी ने एक बार फिर दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने मंगलवार सुबह कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित तीन ठिकानों पर छापा मारा है. हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के यहां ईडी ने दूसरी बार छापा मारा है. 16 जनवरी की सुबह 7:00 बजे ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची. ईडी की आठ सदस्य टीम छापामारी में शामिल है. छापेमारी दल के साथ सीआरपीएफ के जवान भी साथ हैं. मालूम हो कि इससे पहले इजहार अंसारी के यहां 3 मार्च 2023 को भी ईडी की छापामारी हुई थी. आज टीम ने दूसरी बार छापा मारा है.

कोल लिंकेज प्रकरण से जुड़े मामले को लेकर इजहार अंसारी के ठिकाने पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि निलंबित आईएएस पूजा सिंघल जब खनन सचिव थीं, उस समय इजहार अंसारी ने बड़े पैमाने पर कोयले से अवैध कमाई की थी. इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां हैं. इन्हीं शेल कंपनियों के नाम पर कोयला तस्करी के पैसों को इधर-उधर किया जाता था. ईडी की टीम इजहार अंसारी की सभी शेल कंपनियों के दस्तावेज को हासिल कर जांच में जुटी है. इस मामले में ईडी ने पिछले दिनों राज्य भर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close