ANM की मौत: स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम की मौत से शोक की लहर

धनबाद। जिले के स्वास्थ्य विभाग से एक एएनएम के मौत की सूचना प्राप्त हो रही है। झरिया सह जोड़ापोखर CHC में कार्यरत थी। पीएचसी झरिया में कार्यरत ANM का नाम मंजू कुमारी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में उन्हें स्थानीय चिकित्सक की दिखाया गया। ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद स्थानीय चिकित्सक की सलाह पर उन्हें दुर्गापुर ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एएनएम मंजू कुमारी जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थी। वर्तमान में सेवारत थी। वर्ष 2005 से पूर्व से कार्यरत थी। कई वर्ष पूर्व गोविंदपुर सीएचसी से स्थानांतरण के बाद झरिया आई थी। जिसकी पुष्टि अधिकारियों ने की।उनकी मौत की खबर सुन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी खबर सुनते ही काफी मर्माहत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close