ब्रेकिंग – गुमला में बड़ा हादसा : 40 की मौत, अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी वाहन

गुमला : जिला अंतर्गत पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के पास गंजई पुल पर बड़ा हादसा हुआ है. जहां अवैध तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रेलर पुल के नीचे अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में 40 से अधिक पशुओं की मौत हो गई. पशुओं के मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. ट्रेलर में लगभग 100 से अधिक गोवंश पशु लदे थे. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पालकोट, अनिल लिंडा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेलर के नीचे दबे गोवंश पशुओं को निकालने का काम शुरू करवाया, पशुओं की रेस्क्यू जारी है.

घटना की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गये हैं. वहीं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठन के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. ट्रक के पीछे एक के ऊपर एक दो ट्रेलर बनाया गया था और दोनों में 100 से अधिक पशु थे. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पशुओं का कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजने की योजना थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close