दल बदलू…दल बेचू …बाबूलाल मरांडी पर झामुमो ने किया बड़ा कटाक्ष, तो भाजपा बोली, बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन में तुलना कर लीजिये…

Change party...sell party...JMM took a big dig at Babulal Marandi, then BJP said, compare Babulal Marandi and Hemant Soren...

Jharkhand Poltics: झारखंड में चुनावी राजनीति के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खूब चल रहा है। झामुमो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर दल बदलू और दल बेचू होने का आरोप लगाया है। झामुमो ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा है कि दल बदलू बाबूलाल जी… दल बेचू बाबूलाल जी… जिनका अपनी कोई विचारधारा नहीं जिनकी अपनी कोई सोच नहीं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

असम वाले दल-बदलू ने इन्हें एकदम किनारे कर दिया है जिसके कारण इनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है । झामुमो ने बाबूलाल मरांडी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वो प्रधानमंत्री मोदी आलोचना कर रहे हैं। ये वीडियो भाजपा में उनके शामिल होने के पहले का है। वो कह रहे हैं कि मोदी जी अगर प्रधानमंत्री रहे, तो भारत पाकिस्तान बन जायेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झामुमो के इस पोस्ट पर भाजपा की तरफ से प्रतुल शाहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन की तुलना करने की बात कही है। शाहदेव ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि दोनों नेताओं की तुलना करके देख लीजिए। एक तरफ बाबूलाल मरांडी जी जिनको झारखंड का विकास पुरुष कहा जाता है। जिन्होंने अपने पहले कार्यकाल में झारखंड के विकास की नींव रखी।जिन पर आज तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। जिनकी जीवन खुली किताब रही। जिन्होंने अपने नीति सिद्धांतों से पूरे जीवन में कभी समझौता नहीं किया। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सरकार पर ₹70000 करोड़ के घपले, घोटाले का आरोप लगा ।कोयला घोटाला ,खनन घोटाला, पत्थर घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाला, जमीन घोटाला और अब तो आयु घोटाला भी। मुख्यमंत्री जी 5 महीने जेल यात्रा करके आ गए ।उनके कैबिनेट के तत्कालीन नंबर दो आलमगीर आलम अभी भी लाल कोठी में बंद है।मुख्यमंत्री के दरबार के नवरत्न भी जेल में बंद है। अब फैसला जनता को करना है और जनता ने तो फैसला कर लिया है।23 नवंबर को झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार जा रही है।

Related Articles

close