… बस कुछ घंटे और, फिर थम जाएगा चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग ने जारी किया ये फरमान, जानिए नेताओं को क्या करना होगा

Jharkhand Election News: बस कुछ घंटे… और फिर थम जाएगा झारखंड में चुनावी भोपू से प्रचार। झारखंड विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में कुल 43 सीटों पर मतदान होना है, इसके लिए आज शाम 5:00 बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ना तो प्रत्याशी सभाएं कर सकेंगे और ना ही लाउडस्पीकर के जरिए चुनाव प्रचार होगा।

मतदान के पहले तक सिर्फ प्रत्याशी डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर सकेंगे। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को होना है, जिसमें 43 सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में कुछ जगहों पर शाम 5:00 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि अति संवेदनशील क्षेत्रों में शाम 4:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। चुनाव प्रचार का शोर खत्म होते ही चुनावी कार्य के लिए कर्मचारियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी जाएगी।

साथ ही साथ वैसे नेता जो क्षेत्र के नहीं है, उन्हें भी क्षेत्र से बाहर जाना पड़ेगा। आज शाम के बाद कोई भी बाहरी नेता विधानसभा क्षेत्र में मौजूद नहीं रहेगा। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कई दिग्गज नेता झारखंड में उतरेंगे। आज पूरे झारखंड की बात करें तो डेढ़ सौ से ज्यादा चुनावी सभाएं होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय और राज्य स्तर के शीर्ष नेता 50 से ज्यादा चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि राज्य स्तर के नेता 70 से 80 सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। कई जगह पर रोड शो का भी कार्यक्रम निर्धारित है। आज भाजपा की तरफ से दिग्गज नेताओं में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी झारखंड में होंगे, वहीं प्रधानमंत्री मोदी की सभा और रोड शो रविवार को हो चुकी है। अब प्रधानमंत्री दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close