झारखंड में पहले चरण का मतदान शुरू, 43 विधानसभा सीटों के लिए डाले जा रहे वोट

Jharkhand Assembly Election live updates: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है. पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा. मतदाता शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए इस बार दो चरण में मतदान हो रहा है. दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. 43 सीटों के लिए आज कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.

950 मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

झारखंड में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगी, हालांकि राज्य में 950 मतदान केंद्रों पर मतदाता शाम चार बजे तक वोट डाल पाएंगे. बता दें कि इस बार राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरण में हो रहे हैं. पहले चरण का मतदान आज यानी 13 नवंबर तो दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

43 सीटों के लिए बनाए गए 15 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए राज्य में कुल 15344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां 1.37 करोड़ मतदाता 43 सीटों के लिए अपने जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे. मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण कराने के लिए राज्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं.

683 उम्मीदवार की किस्मत का होगा फैसला

चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की कुल 43 सीटों के लिए कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें 73 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. बता दें कि पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों में से 17 सामान्य, 20 अनुसूचित जनजाति और 6 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले चरण में इन सीटों पर हो रहा मतदान

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 43 सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं उनमें रांची, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, हजारीबाग, छतरपुर, लातेहार, गढ़वा, बरकट्ठा, खूंटी, सिसई, जुगसलाई, सरायकेला, लोहरदगा, विशुनपुर, डालटनगंज, चाईबासा, चक्रधरपुर, तोरपा, हुसैनाबाद, सिमडेगा, चतरा, घाटशिला, मझगांव, जगन्नाथपुर, बड़कागांव, खरसांवा, कांके, भवनाथपुर, मनोहरपुर, बहरागोड़ा, बरही, मांडर, हटिया, कोलेबिरा, कोडरमा, सिमरिया,  पोटका, ईचागढ़, तमाड़, गुमला, मनिका, पांकी, विश्रामपुर शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close