जवानों पर हमला : कोयला चोरों की हिमाकत तो देखिये, जवानों पर ही कर दिया हमला…रेल पटरी तक घसीटकर ले गये

धनबाद : BCCL ब्लॉक दो क्षेत्र के बेनीडीह मेन साइडिंग में कोयला चोरी करने 40 से 50 की संख्या में आये अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात CISF के हेड कांस्टेबल एमके चौहान एवं सीएस मंडल पर जानलेवा हमला किया। अपराधियों ने दोनों जवानों को बंधक बनाकर कर साइडिंग से कुछ दूर ले गये और जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा। जिससे हेड कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गया। सभी अपराधी घातक हथियार से लैस थे। अपराधियों ने जवानों का पिस्टल भी छिनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों जवानों का मोबाइल भी छीन कर ले गये।

कोयला चोरों को उग्र होता देख बचाव में सीआईएसएफ जवानों ने हवाई फायरिंग की। इधर घायल अवस्था में सीआईएसएफ जवान एमके चौहान को डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर बाघमारा पुलिस और सीआईएसएफ के अन्य जवान अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगभग एक घंटे बाद सीआईएसएफ के कमांडेंट भी मौके पर पहुंचे और घायल सीआईएसएफ जवान व अन्य से घटना की जानकारी ली। मामले को लेकर सीआईएसएफ बाघमारा थाना में लिखित शिकायत देकर एफआईआर करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं घटनास्थल की सीसीटीवी खराब होने की जानकारी भी सीआईएसएफ के वरीय अधिकारी को दी गई है। बाघमारा थाना की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close