दारोगा सहित 7 पुलिसकर्मी गिरफ्तार: छापेमारी में जब्त शराब की चोरी कर छलकाते थे जाम, SP के निर्देश पर पड़ा छापा तो…

7 policemen including a sub-inspector arrested: They used to steal the liquor confiscated during the raid and consume it, when the raid was conducted on the instructions of SP...

Police News: छापेमारी में बरामद शराब की चोरी कर पुलिसकर्मी जाम छलकाते थे। पुलिस ने मामले में सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया। शराब का शौकिनों पर और भी बड़ा एक्शन जल्द होने वाला है।

मामला बिहार के वैशाली का है, जहां पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के निर्देशानुसार महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन और महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से एएलटीएफ टीम के आवास पर छापेमारी कर देसी और विदेशी शराब बरामद किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। एसआई निसार अहमद, पीसी मुकेश कुमार, सिपाही प्रिया रानी, होमगार्ड के जवान रामप्रवेश सिंह, रत्नेश कुमार एवं चालक मंतोष कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करीब 32 लीटर देसी और एक बोतल 500ML विदेशी शराब बरामद किया। बताया गया कि पातेपुर थाना क्षेत्र से जब्त विदेशी शराब के खेप में का एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में ALTF प्रभारी होमगार्ड के जवान चालक समेत 7 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

SP ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महुआ थाना अंतर्गत एएलटीएफ टीम 3 विभिन्न छापेमारी में बरामद शराब में से कुछ शराब अपने पास चोरी से रख लेते हैं। ये लोग स्वयं पीने के लिए रखते हैं या बेच देते हैं। महुआ एसडीपीओ और महुआ थाना की पुलिस ने छापेमारी में देसी और विदेशी शराब बरामद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close