अमृत महोत्सव: प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले से देश के नाम संबोधन में बड़ी बातें….

नईदिल्ली देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नौवीं बार लाल किले से देश के नाम संबोधन दे रहे हैं।7.30बजे प्रातः लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया गया,देखिए अपने संबोधन में बड़ी बातें क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने..

दुनिया भारत की गर्व से देख रही है,130करोड़ का देश विकास का अपना मानक खुद तय करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत की खुले में शौच से मुक्ति मिली है, पूरा देश स्वच्छता की दिशा में निकल पड़ा है,तय समय से पहले कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया। हमारा देश पौधे में परमात्मा देखते हैं,हमारी ताकत विविधता है। उन्होंने सबकोवकी अपनी धरती से एक देने का आह्वाहन किया और कहा की जब हम धरती से जुड़ेंगे तभी तो ऊंचा उड़ेंगे और तभी विश्व को समाधान देंगे।

हमारा देश विश्व के सर्टिफिकेट पर कब तक जिएगा?अगले 25साल हमारे देश के लिए अहम। हमर देश पूरे विश्व को एक परिवार मानने वाले लोग हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हम बेटी को मां मानते हैं,नदी को मां मानते हैं नारी का अपमान नही होना चाहिए

मोदी नारी के सम्मान पर भावुक हुए

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संबोधन में कहा की हम संकल्प लें की नारी के सम्मान से कोई खिलवाड़ नहीं करेंगे। नारी के गौरव राष्ट्र निर्माण की पूंजी बनेगी।अब हम दुनिया पर निर्भर नही रह सकते।

आज अमृत महोत्सव पर पहली बार मेड इन इंडिया तोप ने लाल किले पर सलामी दी ।सेना के जवानों की शान में सलामी दी। सैल्यूट सैल्यूट सैल्यूट कह कर देश का जवानों का हौसला बढ़ाया।

आज हमारे देश के 5साल का बच्चा भी विदेशी खिलौनो से खेलने से मना कर रहा है।ये हमारी आत्म निर्भर भारत की नई पहचान है। सेना ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की नई ताकत दी है। ब्रहमोस ने देश को नई पहचान दी है।

बेटा बेटी एक समान

जय जवान जय किसान जय अनुसंधान का नारा बुलंद किया

बहुत जल्द 5जी की दुनिया में प्रवेश करेंगे

आज हमारे हर क्षेत्र में देश की नारी शक्ति नई पहचान बना रही हैं हम जितना ज्यादा अवसर बेटी और नारी के लिए देंगे हमारा देश उतना आगे बढ़ेगा।

भारत में टेक्नोलॉजी है बनने की ताकत है हमें उसका उपयोग करना है। भ्रष्टाचार से लड़ने की ताकत देश वासी से मांगी। कहा की बहुत दुखद है की एक तरफ गरीबी और एक तरफ कैश रखने की जगह नहीं। भ्रष्टाचार हमारे देश को खोखला कर कर रही हैं।

भाई भतीजावाद और परिवारवाद पर तीखा हमला

मोदी ने कहा की हमारे देश में हर क्षेत्र में भाई भतीजावाद परिवारवाद को जड़ से मिटाना होगा लाल किले के प्राचीर से संविधान को स्मरण करते हुए पूरे देश से भाई भतीजावाद परिवारवाद को पूरे देशवासी मिटाने की शपथ ली।राजनीति में परिवारवाद भाई भतीजावाद किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं।

खेल के क्षेत्र में देश का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया

हमारे देश का सामर्थ 130 करोड़ हमारे देश वासी हैं। एक कदम हमारा देश को 130 करोड़ कदम आगे बढ़ाता है।

जय हिंद,भारत माता की जय और,वंदे मातरम का नारा लाल किले से बुलंद किया।

राष्ट्र गान के साथ लाल किले से प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्त हुआ

Related Articles

close