Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: लगातार गिरावट के बाद वीरवार को सोने के दामों में तेजी देखी गई, जबकि चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई. इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने का भाव बुधवार को 75,690 रुपये था, जो बढ़कर 76,175 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, चांदी की कीमत 88,463 रुपये प्रति किलो से घटकर 88,430 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

आज सुबह बाजार खुलने तक ये दाम स्थिर रहेंगे. दिनभर के उतार-चढ़ाव के लिए हम आपको लगातार अपडेट देंगे. आइए, जानते हैं 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव आपके शहर में क्या हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहरवार सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
चेन्नई 71,050 77,240 58,700
मुंबई 70,800 77,240 57,930
दिल्ली 70,950 77,390 58,050
कोलकाता 70,800 77,240 57,930
अहमदाबाद 70,850 77,290 57,970
जयपुर 70,950 77,390 58,050
पटना 70,850 77,290 57,970
लखनऊ 70,950 77,390 58,050
गाजियाबाद 70,950 77,390 58,050
नोएडा 70,950 77,390 58,050
अयोध्या 70,950 77,390 58,050
गुरुग्राम 70,950 77,390 58,050
चंडीगढ़ 70,950 77,390 58,050

कैरेट की शुद्धता कैसे जानें?

हर कैरेट गोल्ड पर हॉलमार्क अंक होता है.

  • 24 कैरेट: 999
  • 22 कैरेट: 916
  • 21 कैरेट: 875
  • 18 कैरेट: 750

हॉलमार्क की शुद्धता:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 375: 37.5% शुद्ध
  • 585: 58.5% शुद्ध
  • 750: 75.0% शुद्ध
  • 916: 91.6% शुद्ध
  • 999: 99.9% शुद्ध

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

  1. हॉलमार्क का निशान देखें: यह सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है.
  2. स्थानीय जौहरी से पुष्टि करें: GST, TCS और अन्य शुल्कों को ध्यान में रखते हुए कीमत सुनिश्चित करें.

Related Articles

close