बड़ी खबर: महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषड़ सड़क हादसा; 12 की मौत,18 लोग घायल

गोंदिया।महाराष्ट्र के गोंदिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां गोंदिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। बिंद्रावन टोला गांव के पास बाइक को बचाने के चक्कर में एक बस पलट गई।

इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ। लोगों के मुताबिक घटना दोपहर 12.30 बजे के करीब की है।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर से बस अनकंट्रोल हुई और सड़क किनारे की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close