Diabetes food Chart in Hindi : खाने से करें तौबा…जहर के बराबर हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए ये चीजें

Diabetes food Chart in Hindiडायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट को लेकर बेहद सर्तक रहना चाहिए. खाने-पीने को लेकर उनकी जरा सी गलती करने से उनका ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आने लगता है. डायबिटीज रोगियों को अपने खाने में शामिल कार्ब की मात्रा को लेकर सचेत रहना चाहिए.मधुमेह, हाई ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण होता है. मधुमेह को शुरूआती दौर (Prediabetes) में ही कंट्रोल कर लिया जाए तो शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है. लेकिन क्या आपको पता है डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ चीजें जहर के बराबर होती हैं. इनका सेवन करने से उन्हें बहुत दिक्कत हो सकती है. ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आज ही इन चीजों से तौबा कर लीजिए.

सेचुरेडटेड फैट (saturated fat)

डायबिटीज के मरीजों को सेचुरेडटेड फैट का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि अनहेल्दी फैट खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं. इससे अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है. फ्राइज, चिप्स, नमकीन, बेक किए गए सामान, बटर, पनीर, फ्रोजन फूड्स आपके लिए हानिकारक होते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉफी (coffee)

डायबिटीज के मरीजों को सुबह कॉफी या चाय नहीं पीना चाहिए. इससे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है. डायबिटीज से पीड़ित लोगों को कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. यदि संभव हो तो इसकी जगह ब्लैक टी या ग्रीन टी ले सकते हैं.

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल (Glycemic index)

डायबिटीज के मरीजों को हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल नहीं खाने चाहिए. जैसे केला, अंगूर, चेरी और आम कार्बोहाइड्रेट और चीनी से भरपूर होते हैं. इनके सेवन से ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेड मीट (Red Meat)

डायबिटीज के मरीजों को रेड मीट खाने से भी बचना चाहिए. कई शोधों में ये बात साबित हो चुकी है कि रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट मधुमेह मरीजों के लिए नुकसानदेह होता है. बेकन और हैम जैसे फूड्स में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है. इसे खाने से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है.

प्रोसेस्ड कार्ब्स (processed carbs)

डायबिटीज के मरीजों को प्रोसेस्ड कार्ब्स से भी परहेज करना चाहिए. इनमें फाइबर की मात्रा बहुत कम पाई जाती है. हमारा शरीर इन्हें जल्दी से एब्जॉर्ब कर लेता है. इसे ग्लूकोज में बदल देता है. इससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close