झारखंड: सीआरपीएफ कैंप में गोली चलने से मचा हड़कंप, हवलदार की गयी जान, पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर

Jharkhand: There was a stir due to firing in the CRPF camp, a constable was killed, police officers reached the spot.

धनबाद। सीआरपीएफ कैंप में आज सुबह एक बड़ी घटना हो गयी। टुंडी थाना क्षेत्र में स्थित CRPF कैंप में गोली लगने से एक जवान की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक के सीआरपीएफ कैंप में तैनात झारखंड पुलिस के हवलदार को गोली लगी थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्हें नहीं बचाया जा सका। जवान का नाम नंदकिशोर सिंह है, जो पलामू के रहने वाले थे। कुछ महीने उनकी पोस्टिंग टुंडी थाना में हवलदार के तौर पर हुई थी।

जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद उसे आनन फानन में SNMMCH अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना पर सिटी एसपी अजीत कुमार के साथ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। टुंडी थाना में तैनात हवलदार सुखेंद्र प्रसाद ने बताया कि टुंडी थाना क्षेत्र सीआरपीएफ कैंप सैट में हवलदार नंदकिशोर की तैनाती थी। सुबह उठने के बाद वह राइफल साफ कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान हादसा हो गया। गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सभी लोग भागे-भागे पहुंचे तो देखा कि नंदकिशोर को गोली लग गई है और वह नीचे पड़ा हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल लेकर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस घटना पर दुख जताया है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close