Jharkhand : रामगढ़ में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर अपराधियों ने की फायरिंग, फेंका गैंगस्टर अमन के नाम पर पर्चा !

Jharkhand : रामगढ़ जिले में रेल ओवरब्रिज कंस्ट्रक्शन साईट पर निर्माण कार्य में लगी दो वाहनों पर आज्ञत बाइक सवार ने फायरिंग कर दी.  मिली जानकारी के मुताबिक मामला पतरातू रेलवे फाटक के समीप पर लगे कंस्ट्रक्शन कार्य में लगी पोकलेन मशीन पर दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी.

अपराधियों ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के नाम पर दिया धमकी

इतना ही नहीं अपराधियों ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के नाम पर पर्ची भी फेंका है. बता दें कि फेंके गए पर्चें में लिखा हुआ है कि बिना इजाजत काम नहीं करने की चेतावनी दी गई थी. वहीं घटना की सूचना पर पतरातू एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि पतरातू थाना क्षेत्र में भुरकुंडा-सौंदा बस्ती-पतरातू मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट रेल ओवरब्रिज का काम चल रहा है. यह काम एक निजी कॉन्ट्रैक्टर के द्वारा कराया जा रहा है. काम के दौरान ही देर शाम दो बाइक सवार अपराधी निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन पर दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए.

साथ ही अपराधियों ने एक पर्चा भी फेंका, जिसमें अमन श्रीवास्तव गिरोह को मैनेज करने अन्यथा काम को बंद करने की चेतावनी दी है. गोलीबारी की घटना के बाद निर्माणाधीन स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी के बाद पतरातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पतरातु एसडीपीओ पवन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की.

इस दौरान घटनास्थल पर से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया. साथ ही निर्माण स्थल पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close