थानेदार सस्पेंड: SP ने जनशिकायत शिविर में ही जारी किया था नोटिस, डीएसपी की रिपोर्ट पर किया सस्पेंड

Thanedar suspended: SP had issued notice in the public complaint camp itself, suspended on the report of DSP

Police Suspand News : लापरवाही मामले में थानेदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। थानेदार के खिलाफ एसपी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद शो कॉज नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर कार्रवाई की गयी है। दरअसल देवघर पुलिस के जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में रिखिया थानेदार संजय कुमार के खिलाफ चार लोगों ने शिकायत की थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन मामलों में रिखिया थानेदार को स्पष्टीकरण करते हुए मामले की जांच कर डीएसपी से एसपी ने रिपोर्ट मांगी थी। उसी आधार पर रिखिया थानेदार संजय को देर रात में एसपी ने निलंबित कर दिया। वहीं उसकी जगह एसपी कार्यालय के पीसी शाखा में कार्यरत एसआइ दीपक साह को एसपी ने रिखिया थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिखिया थाने के नये थाना प्रभारी की पोस्टिंग का आदेश जारी हो गयाहै। दरअसल 18 दिसंबर को आरके मिशन सभागार में आयोजित पुलिस के जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में रिखिया थाने के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें मिली थी, जिसपर एसपी ने रिखिया थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए चार दिनों के भीतर संबंधित मामले में त्रुटि निराकरण नहीं होने पर चेतावनी दी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान एक पीड़ित देवीचक निवासी लालमोहन दास के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ने रिखिया थानेदार से शोकॉज पूछा था। साथ ही डीएसपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी गयी थी। लालमोहन का आरोप था कि विपक्षियों ने मार कर उसका सिर फोड़ दिया, जबकि थानेदार ने एसपी को कार्यक्रम में बताया था कि लालमोहन ने खुद अपना सिर फोड़ा है. यह सुन एसपी भड़क गये थे और थानेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा था।

Related Articles

close