Gold Price Today: 3 जनवरी को बढ़े सोने के दाम, जानें आज का रेट

Gold Price Today: सोने के दाम में तेजी का सिलसिला जारी है. नए साल के तीसरे दिन, 3 जनवरी 2025 को, सोने की कीमतों में फिर इजाफा हुआ. 22 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत में 330 रुपये की बढ़त दर्ज की गई. देशभर में 24 कैरेट सोने का भाव 78,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,900 रुपये के आसपास बनी हुई है. चलिए जानते हैं, आज आपके शहर में सोने के दाम क्या हैं.

चांदी के दाम में हुआ बदलाव

देश में एक किलोग्राम चांदी का भाव 90,500 रुपये पर स्थिर रहा. हालांकि, दिल्ली के लोकल बुलियन मार्केट में गुरुवार को चांदी की कीमत में 130 रुपये की बढ़त दर्ज की गई. अब यह 90,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹)
दिल्ली 71,950 78,480
नोएडा 71,950 78,480
गाजियाबाद 71,950 78,480
जयपुर 71,950 78,480
गुड़गांव 71,950 78,480
लखनऊ 71,950 78,480
मुंबई 71,800 78,330
कोलकाता 71,800 78,330
पटना 71,850 78,380
अहमदाबाद 71,850 78,380
भुवनेश्वर 71,800 78,330
बेंगलुरु 71,800 78,330

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम ?

एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमत में मजबूती और घरेलू बाजार में निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है. इसके अलावा रुपये की कमजोरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया है.

कॉमेक्स बाजार में सोना 2,640 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा है. वहीं, घरेलू बाजार में सोने का भाव 77,300 रुपये से ऊपर बना हुआ है. बाजार की नजर अब अमेरिका से आने वाले बेरोजगारी और पीएमआई जैसे आर्थिक आंकड़ों पर टिकी है, जो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोने की कीमत तय करने वाले कारक

सोने की कीमतें लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल पर निर्भर करती हैं. ऐसे में एक्सपर्ट मानते हैं कि आने वाले समय में सोने के दाम में और इजाफा हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close