Jharkhand News : नीरु शांति भगत ने आजसू से दिया इस्तीफा,,,थाम सकती है झामुमो का दामन!

Jharkhand / आजसू पार्टी की नेता और लोहरदगा विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है । नीरु शांति भगत जेएमएम का दामन थाम सकती हैं ।नीरु शांति भगत की हेमंत सोरेन से मुलाक़ात हो चुकी है ।
विधानसभा चुनाव 2024 में लोहरदगा से आजसू पार्टी प्रत्याशी रही नीरु शांति भगत ,पूर्व विधायक व आंदोलनकारी कमल किशोर भगत की पत्नी हैं.
ये खबर भी पढ़ें…
नीरू शांति भगत ने मंगलवार को आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दी है। उन्होंने आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को अपना इस्तीफा भेजा है।
नीरु शांति भगत ने अपने इस्तीफे में पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं । नीरु शांति भगत ने आजसू के पदाधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है ।
ये खबर भी पढ़ें…











