मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की लॉन बॉल्स खिलाड़ी रूपा रानी से की बात, और उन्हें दी जीत की बधाई

रांची: कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय लॉन बॉल्स महिला टीम को बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी है। साथ ही उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक विजेता भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की से भी बात की।

भारतीय टीम ने पहली बार लॉन बॉल्स में कोई पदक जीता है।जबकि 1930 से यह खेल कॉमनवेल्थ गेम में शामिल है। इस टीम में झारखंड की दो खिलाड़ी लबली चौबे और रूपा रानी तिर्की भी शामिल है। इन दोनों खिलाड़ियों का फाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार देखने को मिला। तमाम खेल प्रशंसक इसके लिए खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय लॉन बॉल्स टीम को बधाई देते हुए कहा है कि भारत और खासकर झारखंड के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। इतिहास के पन्नों पर अब इन दोनों खिलाड़ियों का नाम दर्ज हो चुका है। इससे साबित होता है कि झारखंड की माटी में खेल के प्रति कितना जुनून है। राज्य में खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। मौके पर उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए रूपा रानी तिर्की से बातचीत की और उन्हें बधाई भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close