झारखंड में 13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, इसके तहत बड़े पैमाने पर किया जा रहा राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण..

राँची: आजादी के 75वें वर्षगांठ को अनोखे ढंग से मनाने के लिए झारखण्ड में 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत हर घर पर और सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झंडा लगया जाएगा। राज्य सरकार एवं आम जनता “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के लिए झंडे को ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ नजदीकी डाकघरों से भी खरीद सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने यह निर्देश आज मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के दौरान दी।

झरखंड में नोडल अधिकारी नियुक्त

इस बैठक में झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम आजादी के 75वां वर्षगांठ मनाने की तैयारी एकत्रित हुए है, यह काफी खुशी का दिन है। इसके कार्यक्रम के माध्यम से हम हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का काम करने का काम करने जा रहे हैं। आने वाले 13 से 15 अगस्त तक राज्य के हर घर तक यह कार्यक्रम कैसे पहुंचे, इसके लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सखी मंडल की महिलाएं तैयार कर रही हैं तिरंगा

राज्य सरकार की तरफ से भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने पदाधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसे लेकर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की परिधान उत्पादन और प्रशिक्षण केंद्र में महिलाएं दिन दोगुना रात चौगुना मेहनत कर राज्य में 80 लाख तिरंगा बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुटी हुईं हैं। राज्य भर में 16 परिधान उत्पादन सह प्रशिक्षण केंद्र में दो हजार महिलाएं युद्ध स्तर पर झंडा बनाने का काम कर रहीं हैं। महिलाएं सुबह 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक झंडा बना रहीं हैं। रांची के रातू स्थित परिधान उत्पादन सह प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बताया कि अभी तक डेढ़ लाख झंडा बन चुकी हैं। राज्य के सभी केंद्र से दस लाख झंडा बनाने का लक्ष्य है।

अगस्त से 15 अगस्त तक भारत सरकार की पहल पर पूरे देश में हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga Abhiyan) फहराने की लोगों से अपील की गई है, जिसको लेकर झारखंड कि राज्य सरकार अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयासरत दिख रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close