झारखंड पुलिस ने रखा 20 हजार की ईनाम, छेड़खानी से रोका तो कर दी बेदम पिटाई, फिर लगा दिया चोरी का आरोप…

Jharkhand Newsछेड़खानी के आरोपी पर पुलिस ने 20000 रुपये ईनाम की घोषणा की है। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर इस शख्श ने युवक की पिटाई की थी। मामला रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र का है। जहां युवती से छेड़खानी का विरोध करने वाले युवक पर आरोपियों ने लाठी डंडा से हमला कर दिया था। हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम पर गोली चलने व छिनतई का आरोप लगाकर एक युवक की पिटाई की थी। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स में  भर्ती कराया था। आरोप है कि पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम आलम के भाई आसिफ एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था। इसका विरोध युवक ने किया था। इसी बात से नाराज मोहम्मद असलम ने अपने चार भाइयों के साथ उसे उसके घर से खींचकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपर से घायल पर ही चोरी का आरोप युवक पर लगा दिया। उसके हाथ व पैर पर जोर जोर से लाठी मार रहे हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के बारे में सूचना देने पर 20 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।

शिकायत के मुताबिक 22 जनवरी को इरशाद की पूर्व पार्षद मो असलम, उसका भाई आसिफ, दिलावर उर्फ मुन्ना और राजू समेत आठ-दस लोग बेनी माधव प्रेस के पास से पकड़कर जमकर पिटाई की। गोली भी चलाई लेकिन नहीं लगी। आरोपियों ने इरशाद को घसीटकर अपनी गाड़ी में बैठाकर खेत मुहल्ले मक्का मस्जिद के पास ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद सभी एकमत होकर हॉकी, बैट, चाकू से उनके पुत्र को पीटकर अधमरा कर दिया। पिता के अनुसार 19 जनवरी को असलम का छोटा भाई आफिस लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था तो उनके पुत्र ने विरोध किया।इसके बाद उनके पुत्र और आसिफ के साथ तू-तू-मैं-मैं हुई थी। इसके बाद 22 जनवरी को उनके पुत्र के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close