झारखण्ड : महाबीर नायक को पद्मश्री से सम्मानित होने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई,पीएम मोदी का जताया आभार!

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को केंद्र सरकार ने देशभर में पद्म सम्मान का ऐलान किया जिसमें 1 पद्मश्री झारखंड के हिस्से भी आया. महान लोकगीत गायक महाबीर नायक को सरकार ने पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया है. महाबीर नायक को पद्मश्री दिए जाने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है और साथ ही पीएम मोदी का आभार जताया है.

प्रदेश भाजपा ने झारखंड की प्रतिभाओं को लगातार पद्म सम्मान से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है तथा झारखंड के लोक गायक महावीर नायक को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक  महाबीर नायक जी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने कहा-

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भिनसरिया राग के लिए विख्यात महाबीर जी ने नागपुरी गीतों के माध्यम से झारखंड की कला और संस्कृति की समृद्धि एवं संरक्षण में अतुल्य योगदान दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ रवींद्र राय ने भी दी बधाई

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि मोदी सरकार लगातार झारखंड की प्रतिभाओं को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर रही है।यह झारखंड की कला संस्कृति,और साढ़े तीन  करोड़ जनता का सम्मान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दीपक प्रकाश ने क्या कहा

भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज पद्म अलंकरण से सम्मानित महावीर नायक से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कारों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के छुपे कोहिनुरों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं और इसी कड़ी में गुदड़ी के लाल महाबीर नायक जी को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। उन्होंने महावीर नायक  को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं मोदी जी का आभार जताया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close