झारखंड के जमशेदपुर में 150 करोड़ रुपये का GST घोटाला…खुलासे से हड़कंप…जानें पूरा मामला

झारखंड के जमशेदपुर शहर में जीएसटी (GST) विभाग की टीम ने एक कारोबारी के सभी ठिकानों पर छापामारी की है. 24 घंटे तक चली इस छापामारी में टीम को करोड़ों की GST में गड़बड़ी मिली है. टीम ने कारोबारी के ठिकानों से जब्त दास्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामान अपने साथ ले गई है.

GST घोटाला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमशेदपुर में GST घोटाला का मामला सामने आया है. जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार रोड में रहने वाले कारोबारी जैसूका के यहां जीएसटी विभाग की टीम ने छापामारी की. इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही. जैसूका के सभी ठिकानों पर 24 घंटे तक टीम ने छापामारी की, जिसमें कुल 20 सदस्य टीम जैसूका के अलग- अलग ठिकानों पर पहुंचे और कार्रवाई की है.

ओडिशा के खदानों में निवेश किया गया पैसा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक GST विभाग के संयुक्त निदेशक सार्थक सक्सेना के निर्देश पर जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग के रौशन मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की गयी है. मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के जरिए 150 करोड़ से ज्यादा रुपये के जीएसटी बिलों का फर्जीवाड़ा किया गया है और इस फर्जीवाड़े से जुड़ा पैसों को ओडिशा के खदानों में निवेश किया गया है. सरायकेला के डोभो स्थिति रिवाह रिसॉर्ट में काला धन लगाया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close