12 बजे रात में फोन अइलै…सासो मर गेल, ससुरो मर गेलखिन…सुरुचियो मर गेलय…संगे-संगे सब खतम हो गेलय!

मुजफ्फरपुर: नई दिल्ली जंक्शन पर मची भगदड़ में मुजफ्फरपुर की 11 साल की मासूम बच्ची सुरुचि की भी जान चली गई. मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले मनोज साह की 11 साल की बेटी सुरुचि अपने नाना नानी के साथ प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली जंक्शन पर थी, तभी प्लेटफॉर्म चेंज करने के ऐलान को लेकर हुए भगदड़ में नाना नानी के साथ उसकी भी जान चली गई. घटना के बाद सुरुचि के पैतृक गांव में शोक का माहौल है, सुरुचि की मौत की बात पर दादा-दादी और चाचा मासूम की तस्वीर देख फफक पड़ते हैं.

दादी सुनैना देवी ने बताया कि सुरुचि बीते कई साल से अपने माता पिता के साथ दिल्ली में ही रहती थी. वहीं 6ठी कक्षा में पढ़ाई करती थी. सुरुचि का ननिहाल समस्तीपुर के कोठिया में है, जहां से एक दिन पहले ही नाना विजय साह और नानी कृष्णा देवी दिल्ली गये थे. वहां से अपनी नतिनी को लेकर प्रयागराज जा रहे थे. तभी नई दिल्ली स्टेशन पर ये हादसा हो गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरुचि के दादी सुन सुनैना देवी ने बताया कि एक बार बेटा से हम 10 बजे बात किये तो कहा कि… हमरा जानकारी नहीं… बाद में बात करब, फिर 12 बजे फोन आइल त कहलक कि सासो मर गेल… ससुरो मर गेलखिन और सुरुचियो मर गेलय…. हम पूछली कि भर्ती है कि… ऊ कहल न सब मर गेल…संगे-संगे सब खतम हो गेलय… वहीं, सुरुचि के दादा नरेश शाह ने बताया कि 12:00 बजे रात में फोन आया बेटा बेटा बोला सुरुचि और उसका नाना-नानी चला गया… दुनिया से चला गया… तो हम पूछे जिंदा नहीं है, तो बोला कि नहीं…सब चला गया….

नई दिल्ली स्टेशन पर 11 वर्ष की मासूम सुरुचि और उसके नाना-नानी की मौत.

सुरुचि की दादी ने बताया कि उनका बेटा मनोज दिल्ली में गाड़ी चलाता है. कभी-कभी फोन पर पोती से बात हो जाती थी. कल (शनिवार) रात के 12 बजे फोन आया और बताया कि सास ससुर और सुरुचि की मौत हो गई. इस सूचना के बाद परिजन शोकाकुल है, गांव में भी मातम पसरा है. स्थानीय थाना की पुलिस भी पहुंची है. बताया जा रहा है कि देर रात तक सुरुचि का शव बहादुरपुर पहुंच सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरुचि की दादी सुनैना देवी ने न्यूज 18 से बात की और कहा- एक बार बेटा से 10 बजे बात हुई तो कहा हमरा जानकारी नहीं है… बाद में बताएंगे, फिर 12:00 बजे रात में फोन आया… पहले कहा कि सासो मर गई और ससुरो मर गेलखिन और सुरूचियों खतम हो गेलय. सुनैना देवी ने बेटे से पूछा-भर्ती है कि मर गेलय… तो बेटा कहलक कि तीनो संगे-संगे मर गेलय सब खत्म हो गेलय… वहीं, दादा नरेश शाह ने बताया कि 10:00 बजे रात में फोन आया बेटा का तो कहा कि हम फोन करेंगे, लेकिन 12 फोन किया तो कहा कि सुरुचि और नाना नानी चला गया, दुनिया से चला गया… तो हम पूछे जिंदा नहीं है, तो बोला कि नहीं…

मुजफ्फरपुर की मृतक सुरुचि के दादा नरेश साह और दादी सुनैना देवी ने बताया पूरा वाकया.

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना प्लेटफॉर्म नंबर 16 और 13 के बीच हुई है. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है. वहीं, रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं और मृतक यात्रियों के परिजनों और घायल यात्रियों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. घटना में जिनकी मौत हुई है उनके नाम भी सामने आए हैं.इस बीच भारतीय रेलवे ने पीड़ितों के लिए सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है. जिसके अनुसार मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये दिये जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुजफ्फरपुर में मृतक सुरुचि के घर पहुंचा प्रशासन, शोकाकुल ग्रामीण.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना को दुखद बताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. वहीं, सीएम नीतीश ने बिहार सरकार की ओर से मुआवजे की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रूपये एवं घायलों को 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

हे भगवान! दुल्हन की चौखट पर घोड़ी पर सवार दुल्हे को आया हार्ट अटैक, बैंड-बाजे के बीच दुल्हे ने वहीं तोड़ दिया….

Related Articles

close