सेंटर फॉर एक्सलेंस में हुआ शैक्षणिक भ्रमण… जे आर डी टाटा के संघर्ष गाथा देख छात्र हुए अचंभित…

जमशेदपुर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा बुधवार को बी.एड. एवं डी.एल.एड के छात्र-छात्राओं को साकची स्थित सेंटर फॉर एक्सलेंस का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ कॉलेज की प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता एवं अन्य शिक्षक गण भी उपस्थित थे। सेंटर फॉर एक्सलेंस के प्रबंधक शेखर द्वारा परिसर का भ्रमण कराया गया। शेखर द्वारा छात्रों को टाटा स्टील के निर्माण एवं जमशेदपुर शहर के विकास से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं चित्र प्रदर्शनी से भी अवगत कराया गया।

शैक्षणिक भ्रमण में उपस्थित छात्र

शेखर ने छात्र-छात्राओं को जे.आर.डी टाटा के जन्म से लेकर शैक्षणिक यात्रा , पारिवारिक सदस्यों से परिचय उनके विभिन्न किये गए कार्यों और कृतियों से परिचित कराया। छात्रों ने जमशेदपुर शहर का इतिहास , टाटा स्टील की स्थापना , उद्योग की संरचना तथा जमशेदपुर शहर के नामकरण के विषय में जानकारी प्राप्त की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैक्षणिक भ्रमण से छात्र छात्राओं में ऐतिहासिक सांस्कृतिक और विमान के प्रथम चालक के रूप में जे.आर.डी टाटा के बारे जानकारी प्राप्त की। इस शैक्षणिक भ्रमण में डॉ.अरुण सज्जन , अर्चना कुमारी , पामेला घोष दत्ता , पूनम कुमारी , कंचन तिवारी , सूरीना भुल्लर सिंह , मौसमी दत्ता, अमृता चौधरी , ईवा शिप्रा मुन्डू , गायत्री कुमारी और बिरेन्द्र पांडे शामिल था। शैक्षणिक भ्रमण डॉ.जूही समर्पिता के निर्देशन में संपन्न हुआ। शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्र – छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन , प्राचार्या एवं शिक्षक , शिक्षिकाओं के प्रति आभार प्रकट किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close