ट्रांसफर ब्रेकिंग: थानेदार समेत कई एसआई के हुए तबादले, देखे लिस्ट…

जमशेदपुर: एसएसपी प्रभात कुमार ने एक बार फिर थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इस बार उलीडीह और बिरसानगर थाना प्रभारी समेत छह एसआई का तबादला किया गया है।

  • बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार को बिष्टुपुर थाना भेज दिया गया है।
  • उलीडीह ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल को सिदगोड़ा थाना भेज दिया गया है।
  • पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है।
  • बिष्टुपुर थाना में पदस्थापित एसआई प्रभात कुमार को बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • जबकि टेल्को थाना के विनोद टुडू को उलीडीह का प्रभारी बनाया गया है।
  • सीतारामडेरा थाना के एसआई रंजित कुमार सिंह को पटमदा थाना का प्रभारी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close