झारखंड के सरकारी कर्मियों का घटा चिकित्सा भत्ता…मार्च से सिर्फ इतने पैसे मिलेंगे!
Medical allowance of Jharkhand government employees reduced... only this much money will be available from March!

सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए अपडेट सामने आई है. नई अपडेट बहुत खुश करने वाली नहीं है.बता दें झारखंड के सरकारी कर्मियों का मार्च से चिकित्सा भत्ता कम कर दिया जाएगा. वर्तमान में, राज्य सरकार के सभी कर्मियों को प्रति माह 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता दिया जाता है. लेकिन अब कर्मियों को प्रति माह 500 रुपये चिकित्सा भत्ता मिलेगा.
प्रीमियम की राशि की कटौती की जायेगी
ये खबर भी पढ़ें…
प्रति माह 500 रुपये की दर से स्वास्थ्य बीमा के लिए प्रीमियम की राशि की कटौती की जायेगी. यह बदलाव राज्य कर्मियों को दी जानेवाली स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत किया जा रहा है. जिसके अनुसार प्रति माह 500 रुपये की दर से प्रीमियम की राशि की कटौती की जायेगी. जो सालाना 6000 रुपये है.
यह बदलाव मार्च 2025 से लागू होगा और कर्मियों को इसके अनुसार वेतन विपत्र में कटौती की जायेगी.
ये खबर भी पढ़ें…











