Road Accident : कुंभ यात्रियों का वाहन ट्राले से टकराया…भीषण हादसे में 3 की मौत, 7 घायल

Road Accident: Vehicle of Kumbh pilgrims collided with a trolley... 3 killed, 7 injured in the horrific accident

रीवा। एमपी के रीवा जिले में प्रयागराज कुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। मृतकों में चाचा-भतीजा भी शामिल हैं।

बता दें कि, दुर्घटना का कारण कुंभ यात्रियों को ले जा रहे वाहन के चालक को नींद आ जाना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम निवासी यात्री कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे और बीते सोमवार रात को वापस लौट रहे थे, तभी रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव स्थित पूर्वांचल ढाबे के पास उनका वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3 लोगों की मौत, 7 घायल

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं को ले जा रहा वाहन तेज गति से जा रहा था, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से नियंत्रण खो गया। नतीजतन, वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया।

घायलों का चल रहा है इलाज

दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने बताया कि, महाकुंभ में स्नान करने के लिए दस लोग गए थे। उन्होंने 19,000 रुपये में वाहन बुक किया था। जब वे लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद, आसपास के लोगों ने पीड़ितों की मदद की और पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया, और सभी का इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close