झारखंड मौसम अपडेट : झारखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज…जाने कौन से जिलों में बारिश की संभावना

Jharkhand weather update: Weather will change in Jharkhand... Know in which districts there is a possibility of rain

रांची : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल बताते हुए, झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में कड़ी धूप और शाम के समय हल्के बादल देखे गए। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर के वक्त ठंडी हवाएं चलीं, जिस कारण लोग स्वेटर पहनते नजर आए। आज के मौसम के बारे में बात करें तो कुछ उत्तर पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहेग

मौसम वैज्ञानिक का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल राज्य में लगातार रहेगा। आज कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसकी तीव्रता अधिक नहीं होगी। हालांकि, वज्रपात की संभावना बनी हुई है, जिसके कारण सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, आंशिक बादल भी पूरे दिन बने रहेंगे, जिससे दिन में भी हल्की ठंडक का अहसास होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन से जिलों में बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार, आज झारखंड के कुछ जिलों जैसे गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार और खूंटी में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंडी का अहसास होगा। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और किसी प्रकार की कोई विशेष चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

24 घंटे में तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटे की बात करें तो, राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में बदलाव देखने को मिला। सबसे अधिक तापमान सरायकेला जिले में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा जिला चतरा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में आगामी तापमान का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र ने आगामी दिनों में झारखंड के विभिन्न जिलों में तापमान के बारे में अनुमान जारी किया है।

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है।

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।

Related Articles

close