भारत ने Champions Trophy 2025 जीतकर इतिहास रचा, जियो हॉटस्टार पर रिकॉर्ड 89 करोड़ दर्शकों ने देखी जीत

Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) जीत ली है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को चार विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत ने व्यूअरशिप में ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करायी है। टीम इंडिया को चैंपियन्स ट्रॉफी उठाते हुए दुनिया के 89 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा और माध्यम बना जियो हॉटस्टार (Jio-Hotstar)। यहां से लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी जिसकी वजह से टूर्नामेंट दुनिया के कोने-कोने तक लाइव देखा जा सका।

Champions Trophy 2025: Jio-Hotstar पर बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत की जीत का जश्न केवल मैदान तक सीमित नहीं रहा बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका जलवा देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 89 करोड़ से अधिक दर्शकों ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए यह ऐतिहासिक लम्हा देखा। यह किसी भी क्रिकेट मैच के लिए अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल व्यूअरशिप रिकॉर्ड है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की जीत पर त्योहार जैसी खुशियां और जश्न

भारत के इस ऐतिहासिक खिताब जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। फैंस ने पटाखे जलाए, सड़कों पर रैलियां निकालीं और सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर एक साथ इतने दर्शकों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि भारत में एक त्योहार है।

120W सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ launch हुआ 6,900mAh बैटरी वाला Redmi Note 13 Pro Max 5G smartphone

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close