IPL में झारखंड के ये 4 खिलाड़ी दिखाएंगे दम!…जानें कौन-कौन होंगे शामिल

These 4 players from Jharkhand will show their strength in IPL!...Know who all will be included

आईपीएल 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च से धमाकेदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है। इस बार उद्घाटन मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन में खेला जाएगा। लेकिन झारखंड के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक खास खबर यह है कि इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर सिर्फ चार खिलाड़ी ही राज्य से आईपीएल में हिस्सा लेंगे।

किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

पिछले साल 24-25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित IPL 2025 मेगा ऑक्शन में झारखंड के 8 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी, लेकिन इनमें से केवल 4 खिलाड़ियों को ही फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में शामिल किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के ये चार खिलाड़ी खेलेंगे IPL 2025

ईशान किशन – सनराइजर्स हैदराबाद (₹11.25 करोड़)
रॉबिन मिंज – मुंबई इंडियंस (₹65 लाख)
कुमार कुशाग्र – गुजरात टाइटंस (₹65 लाख)
अनुकूल रॉय – कोलकाता नाइट राइडर्स (₹40 लाख)

धोनी को छोड़ झारखंड से सिर्फ चार खिलाड़ी

झारखंड के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने ऑक्शन में हिस्सा लिया था, लेकिन सुशांत मिश्रा, विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह और रवि यादव को कोई खरीदार नहीं मिला। इस बार के आईपीएल में झारखंड के ये चार युवा खिलाड़ी ही राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close