Jharkhand Job : 4-4 शिक्षिकाओं की होगी भर्तियां…आउटसोर्स से होगी कर्मचारियों की भर्ती, CS की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया फैसला… इन कर्मियों का 20ं% मानदेय बढ़ेगा

रांची। झारखंड मैं संचालित 57 झारखंड बालिका अवासीय विद्यालय में 4-4 महिला शिक्षकाओं की नियुक्ति होगी। ये नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। बुधवार को चीफ सेक्रेटरी सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि बालिका आवासीय विद्यालय में रिक्त पड़े खाली पदों को जल्द भरा जाए। साथ ही इन विद्यालयों में शिक्षकेत्तर कर्मियों को जरूरत के मुताबिक आउटसोर्स पर बहाल किया जाये।

नियुक्ति में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को झारखंड से ही मैट्रिक और इंटर करना अनिवार्य होगा, जबकि अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को छूट रहेगी। वही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कर्मियों के मानदेय में 20% की वृद्धि पर सहमति जताई गई। 2019 में इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के मानदेय में 20% की वृद्धि की गई थी, लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मानदेय की वृद्धि उन कर्मियों की होगी, जिनका कार्यकाल संतोषजनक रहा है। साथ ही समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य में कार्यरत प्रखंड साधन सेवी हैं यानी बीआरपी और संकुल साधन सेवी यानी सीआरपी के मानदेय में 10% की वृद्धि पर राज्य बजट से अतिरिक्त राशि की मांग के लिए प्रस्ताव कैबिनेट को भेजने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close