झारखंड : साइबर क्राइम का गढ़ जामताड़ा फिर सुर्खियों में…7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand: Cyber ​​crime hub Jamtara in news again... 7 cyber criminals arrested

जामताड़ा। साइबर ठगी के लिए कुख्यात जामताड़ा एक बार फिर चर्चा में है। साइबर पुलिस ने गुरुवार को 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 32 मोबाइल फोन, 37 फर्जी सिमकार्ड, 5 बाइक और 5 आईफोन बरामद किए गए हैं। यह गिरोह झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सक्रिय था।

कैसे करते थे ठगी?

गिरोह के सदस्य लोगों को फर्जी लिंक भेजकर और स्मार्ट मीटर अपडेट करने के नाम पर ठगी करते थे। जैसे ही कोई लिंक पर क्लिक करता, अपराधी उसके बैंक खाते से रकम उड़ा लेते।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारियां

पुलिस ने नारायणपुर थानाक्षेत्र के बांस पहाड़ी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान पर छापा मारकर गिरोह को गिरफ्तार किया। जामताड़ा एसपी एहतेशाम वकारिब के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई और अब इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

जामताड़ा: साइबर क्राइम का हॉटस्पॉट

जामताड़ा साइबर अपराध के गढ़ के रूप में बदनाम रहा है। यहां के युवा और किशोर बैंक केवाईसी अपडेट, केबीसी लॉटरी और स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करते हैं। इस अपराध के शिकार बॉलीवुड सेलिब्रिटी और राजनेता तक हो चुके हैं। इस विषय पर “जामताड़ा” नामक वेब सीरीज भी बनाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close