झारखंड में वनडे क्रिकेट : टीम इंडिया रांची में खेलेगी वन मैच, जानिये किस टीम के खिलाफ होगा मुकाबला, पूरा शेड्यूल

One day cricket in Jharkhand: Team India will play one match in Ranchi, know which team will play against, full schedule

International Cricket Match : झारखंड फिर से अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। ये मैच इसी साल 30 नवंबर को खेला जायेगा। इस खबर के बाद झारखंड के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही मजबूत टीमें हैं, ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना है। JSCA स्टेडियम पहले भी कई बड़े मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है और इस बार भी दर्शकों को रोमांचक मैच की उम्मीद है। प्रशंसक बेसब्री से टिकटों की बिक्री शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। खबर से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे टिकट बुकिंग, लाइव टेलीकास्ट और टीम स्क्वॉड की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पूरा शेड्यूल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI सीरीज की शुरुआत, जिसके 3 मैच रांची, रायपुर और विजग में खेले जाएंगे. वहीं पांच टी20 मैचों की सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी और सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• पहला वनडे – 30 नवंबर – रांची

• दूसरा वनडे – 3 दिसंबर – रायपुर

• तीसरा वनडे – 6 दिसंबर – विजग

• पहला टी20 – 9 दिसंबर – कटक

• दूसरा टी20 – 11 दिसंबर – नागपुर

• तीसरा टी20 – 14 दिसंबर – धर्मशाला

• चौथा टी20 – 17 दिसंबर – लखनऊ

• पांचवां टी20 – 19 दिसंबर – अहमदाबाद

IPL 2025 के बाद भारत का शेड्यूल

आईपीएल 2025 के समापन के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट खेले जाने हैं. उसके बाद भारत को बांग्लादेशी दौरे पर भी जाना है. वहीं सितंबर में टी20 एशिया कप खेला जाएगा. एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज टीम 2 टेस्ट मैचों के लिए भारत आएगी, ये दोनों मैच मोहाली और कोलकाता में खेले जा सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पूर्व भारतीय टीम 3 वनडे और पांच टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं.

Related Articles

close