झारखंड: शक ने पूरा परिवार कर दिया खत्म, गिरिडीह कांड में पुलिस ने किये चौकाने वाले खुलासे…

Jharkhand: Suspicion destroyed the whole family, police made shocking revelations in the Giridih case...

गिरिडीह। ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने चौकाने वाले खुलासे किये हैं। महिला और दो बच्चों की जान उसके पति ने ही ली थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ये पूरा मामला दो दिन पहले का है, जहां तालाब किनारे दो बच्चों और एक महिला का शव मिला था। घटना गिरिडीह के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल पूरा मामला पत्नी के अवैध संबंध से जुड़ा था। पति को अपनी पत्नी पर शक था, कि उसका अफेयर किसी और से चल रहा है। इसे लेकर दोनों में विवाद भी होता था। घटना वाले दिन शाम 5 बजे वो अपनी पत्नी से ये कहकर निकला कि वो काम करने जा रहा है। जिसके बाद अपने दोस्तों के साथ उसने ताड़ी पी और फिर रात करीब पौने दस बजे घर आया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर लौटने पर पत्नी को अपने चचेरे देवर के साथ देखकर पति बौखला गया। उसने अपने चचेरे भाई के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद चचेरा भाई वहां से चला गया। जिसके बाद पति ने अपने दोनों बच्चों और पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पति से जान बचाने के लिए जब पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली तो पति ने रास्ते में रोककर अपनी 9 साल की बेटी को तालाब के चट्टान पर पटक दिया और फिर तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसके बाद इसके बाद आरोपी ने अपने मासूम बेटे और पत्नी की भी जान ले ली। पुलिस को शुरू से ही उसके पति पर शक था। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पति ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

close