झारखंड : रामनवमी के अवसर पर रांची में यातायात व्यवस्था में बदलाव…तीन दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध

Changes in traffic system in Ranchi on the occasion of Ram Navami... Entry of heavy vehicles prohibited for three days

रामवनवमी को लेकर राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अगर आप इन दिनों कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है.

ट्रैफिक एसपी ने जारी किया आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रांची में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जारी ट्रैफिक रुट में बदलाव का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार 5,6 और 7 अप्रैल को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 5 अप्रैल को सुबह 4 से लेकर 7 अप्रैल रात 12 बजे तक शहर में भारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

वाहनों का परिचालन रिंग रोड होते हुए होगा

ट्रैफिक एसपी ने जारी आदेश में कहा है कि इन वाहनों का परिचालन रिंग रोड होते हुए होगा, जहां से वे अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, छह अप्रैल को दिन के एक बजे से जुलूस की समाप्ति तक मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

इन वजहों से बदला गया रुट

पांच अप्रैल को मेन रोड समेत शहर के अन्य इलाकों में झांकी निकाली जाती है. वहीं, छह अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद सात अप्रैल को चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी.बड़ी संख्या में लोग सड़क पर रहेंगे.इसी वजह से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. दूसरी ओर, इस दिन शहर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी.

Related Articles

close