शाहनवाज हुसैन को मिली धमकी, वक्फ संशोधन बिल के समर्थन पर मिल रही धमकियां, बोले, मैं डरने वाला नहीं…

Shahnawaz Hussain got threats for supporting the Waqf Amendment Bill, he said, I am not going to be afraid...

shahnwaz hussain : वक्फ संसोधन बिल 2025 का समर्थन कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन (shahnwaz hussain) को धमकी दी जा रही है। इस बात की जानकारी खुद बीजेपी नेता ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें टारगेट किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वो इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. भाजपा नेता ने सीएए को लेकर हुए विवाद की भी याद दिलायी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बिल से एनडीए के वोट में बढ़ोतरी होगी। जदयू से मुसलमानों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई ऐसा बड़ा चेहरा पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, यह बिल मुसलमानों के हित का है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों को इसमें घबराने की जरूरत नहीं है. इस कमेटी को भी मुस्लिम ही हेड करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शाहनवाज हुसैन ने कहा- ‘ CAA पर बिरयानी कोरमा चल रहा था। तब शाहीनबाग में क्या हुआ था। दादी बैठी थी या चाची? उस बिल का क्या हुआ. क्या एक भी मुसलमानों की नागरिकता गयी? लेकिन कितना भ्रम फैलाया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा नेता ने कहा – ”वक्फ संशोधन बिल पर झूठा भ्रम फैलाकर भाजपा नेताओं को टारगेट करके गालियां दी जा रही है. मैं भाजपा में राष्ट्रीय प्रवक्ता हूं तो मेरा काम है सरकार की बात को जिम्मेदारी रखूं. लेकिन मुझे भी धमकियां मिल रही हैं. उन धमकियों से मैं डरने वाला नहीं हूं।

Related Articles

close