झारखंड सरकार का बड़ा तोहफा : 322 आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिले स्मार्टफोन…मंत्री शिल्पी नेहा ने किया वितरण…जानें इसके फायदे

Jharkhand government's big gift: 322 Anganwadi workers got smartphones...Minister Shilpi Neha distributed them...Know its benefits

झारखंड के आंगनबाड़ी केंद्र में काम कर रही सेविकाओं तक सरकार का स्मार्ट फोन पहुंचने लगा है . मांडर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 322 स्मार्ट फोन का वितरण आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच किया . इसमें मांडर प्रखंड की 167 और चान्हो प्रखंड की 155 सेविकाओं के नाम शामिल है .

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्या कहा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि स्मार्ट फोन सरकार की तरफ से कोई तौहफा नहीं , बल्कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की जरूरत है . इस स्मार्ट फोन के माध्यम से वो महिला , बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं को समय रहते धरातल पर उतार पाएंगी . चाहे वो पोषण ट्रैकिंग से जुड़ा काम हो या मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जुड़ा निबंधन . अब वो स्मार्ट फोन की मदद से लाभुकों को इसका लाभ आसानी से दिला पाएगी . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि चाहे वो किसी भी तरह की परिस्थिति हो ,  आंगनबाड़ी सेविकाओं के चेहरे पर हमेशा खुशी देखने को मिलती है . जबकि केंद्र सरकार की उपेक्षा की वजह से 13 माह से केंद्र की तरफ से मिलने वाली राशि उन्हें नहीं मिल पा रही है . झारखंड सरकार को केंद्र की तरफ से अलग _ अलग योजना के मद में मिलने वाली राशि में 5 हजार करोड़ की कटौती की गई है . ये अच्छा संकेत नहीं है . हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं की बेहतरी के लिए हमेशा से प्रयारत रही है और आगे भी उनके लिए काम करती रहेगी . उन्होंने कहा कि राज्य में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की जगह पर नये आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close