धनबाद: कुवैत में ट्रांसमिशन टावर से गिरकर धनबाद से रंजीत की गयी जान, विधायक जयराम महतो ने किया ट्वीट, लिखा.. 50 लाख रुपये…

Dhanbad: Ranjit from Dhanbad died after falling from a transmission tower in Kuwait, MLA Jairam Mahto tweeted, wrote... 50 lakh rupees...

धनबाद। रोजगार की तलाश में झारखंड के धनबाद जिला से कुवैत गये एक युवक की जान चली गयी। काम के दौरान युवक ट्रांसमिशन टावर से गिर गया, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही जान चली गयी। युवक का नाम रंजीत कुमार महतो है,जो धनबाद जिला अंतर्गत बाघमारा प्रखंड का रहने वाला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब रंजीत कुमार महतो की कुवैत में हुई मौत को लेकर जयराम महतो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि 9 अप्रैल को कुवैत में कार्य के दौरान वे एक ट्रांसमिशन टावर से गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। रंजीत कुवैत में एक निजी कंपनी के लिए काम कर रहे थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करने हेतु विदेश गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक जयराम महतो ने कहा कि रंजीत कुमार महतो कई वर्षों से विदेश में काम कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अचानक हुई इस दुर्घटना ने उनके परिवार और गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। उनकी असमय मृत्यु की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

धनबाद जिला के प्रवासी मजदूर रंजीत कुमार महतो की कुवैत में बीते 9 अप्रैल को ट्रांसमिशन टावर से गिरने से मौत हो गया है
कुवैत के कंपनी प्रबंधन से फोन में वार्ता कर 50 लाख मुआवजा देने का मांग की
मृतक रणजीत का शव लाने हेतु सरकार से माँग करता हूँ
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे pic.twitter.com/Zi7924TWS4
— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) April 12, 2025

विधायक जयराम महतो ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारत सरकार और झारखंड सरकार से अपील की है कि रंजीत का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि उनके अंतिम संस्कार की विधि उनके पैतृक गांव में संपन्न हो सके। इसके साथ ही परिजनों ने कुवैत स्थित कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को यथाशीघ्र सहायता प्रदान की जाए और कंपनी से उचित मुआवजा दिलाया जाए। कई सामाजिक संगठनों ने भी विदेश में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा हेतु ठोस नीति बनाने की आवश्यकता जताई है।

Related Articles

close