झारखंड में मौसम की चेतावनी : तेज आंधी और वज्रपात के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा, रहें सावधान

Weather warning in Jharkhand: Strong storm and lightning with wind speed of 60 km/hr, be careful...

रांची : झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के पूर्वी और कुछ पश्चिमी जिलों में आज आंधी और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से यह मौसमीय गतिविधियां हो रही हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

झारखंड मौसम पूर्वानुमान : इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के रांची स्थित केंद्र ने जानकारी दी है कि पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में तेज आंधी, वज्रपात और हल्की वर्षा की संभावना है। इन जिलों में हवा की गति 50 से 60 किमी/घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने चेताया है कि यह स्थिति शाम 6 बजे के बाद और अधिक तीव्र हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड मौसम अपडेट : इन जिलों में येलो अलर्ट

इसके अतिरिक्त गुमला, लोहरदगा, कोडरमा, गिरिडीह, पलामू, रामगढ़ और सिमडेगा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है। यद्यपि इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है, लेकिन इनकी तीव्रता ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों से कम रहने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे में मौसम की स्थिति

रांची में बीते 24 घंटे में शाम के समय तेज वज्रपात देखा गया, लेकिन बारिश नहीं हुई। सबसे अधिक वर्षा गोड्डा में 26 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में हल्की बारिश हुई। अन्य जिलों में भी आंशिक बारिश दर्ज की गई है। रविवार को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मौसम विभाग ने दो बार चेतावनी जारी की थी, खासतौर पर गुमला, लोहरदगा, साहिबगंज और गोड्डा के लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड का संभावित तापमान

झारखंड के विभिन्न जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रह सकता है:

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 22°C

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 26°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम 36°C, न्यूनतम 22°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम 35°C, न्यूनतम 22°C

Related Articles

close