NEET UG 2026: झारखंड में मेडिकल एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट, बदल गईं ये जरूरी तारीखें; जानें नया शेड्यूल

Ranchi: NEET UG 2026 के जरिए झारखंड में MBBS, BDS और BHMS में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने स्टेट कोटा सीटों पर एडमिशन के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है. नए शेड्यूल में आवेदन से लेकर मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक की तारीखों में बदलाव किया गया है.

आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 13 अगस्त तक मौका

JCECEB के नए शेड्यूल के अनुसार, स्टेट कोटा की सीटों पर MBBS, BDS और BHMS में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 13 अगस्त 2026 कर दी गई है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हें आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका भी मिलेगा. उम्मीदवार 13 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे. आवेदन और एडिटिंग की प्रक्रिया 13 अगस्त की रात 12 बजे समाप्त हो जाएगी.

14 अगस्त को जारी होगी स्टेट मेरिट लिस्ट

सबसे बड़ा बदलाव मेरिट लिस्ट की तारीख में किया गया है. JCECEB अब 14 अगस्त 2026 को स्टेट मेरिट लिस्ट जारी करेगा. पहले मेरिट लिस्ट 12 अगस्त को जारी होनी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दिन से पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग भी शुरू होगी. उम्मीदवार 19 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और अपनी पसंद के कॉलेज भर सकेंगे.

20 अगस्त को च्वाइस में कर सकेंगे बदलाव

काउंसलिंग के दौरान भरी गई कॉलेज च्वाइस में बदलाव के लिए उम्मीदवारों को 20 अगस्त 2026 को मौका मिलेगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीट आवंटन के बाद उम्मीदवार 22 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे.

23 से 28 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 23 अगस्त से 28 अगस्त 2026 के बीच संबंधित संस्थान में जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. इसी अवधि में एडमिशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.

एक नजर में NEET UG 2026 का नया शेड्यूल

प्रक्रिया नई तारीख
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 13 अगस्त
फॉर्म करेक्शन 13 अगस्त, शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक
स्टेट मेरिट लिस्ट 14 अगस्त
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग 14 से 19 अगस्त
च्वाइस में बदलाव 20 अगस्त
सीट अलॉटमेंट/अलॉटमेंट लेटर 22 से 28 अगस्त
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व एडमिशन 23 से 28 अगस्त

नियमों में नहीं हुआ बदलाव

JCECEB ने स्पष्ट किया है कि 6 अगस्त को जारी विज्ञापन में केवल तारीखों में बदलाव किया गया है. एडमिशन से जुड़े बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी.

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी नई सूचना के लिए JCECEB की वेबसाइट के Important Notice सेक्शन को नियमित रूप से चेक करते रहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close