15 अगस्त से पहले दिल्ली में बड़ा अलर्ट! सड़कों पर लगे 19 चेहरों के पोस्टर, आखिर क्यों मचा हड़कंप?

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर हलचल तेज हो गई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और अलग-अलग जिलों की स्थानीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए लगातार निगरानी कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अल-कायदा से लेकर खालिस्तानी संगठनों से जुड़े नाम

पुलिस की ओर से जारी पोस्टरों में अलग-अलग आतंकी संगठनों से जुड़े वांछित लोगों की तस्वीरें शामिल हैं। इनमें इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और विभिन्न खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े नाम बताए गए हैं।

पुलिस का उद्देश्य इनकी पहचान को सार्वजनिक करना है, ताकि आम लोग इनमें से किसी को कहीं देखते हैं या इनके बारे में कोई संदिग्ध जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन-कौन हैं पोस्टर में शामिल?

जारी जानकारी के अनुसार, पोस्टरों में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं—

  • इंडियन मुजाहिदीन: रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल।
  • अल-कायदा: मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान, मोहम्मद उमर और सैयद मोहम्मद अर्शियान।
  • खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स: रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा।
  • खालिस्तान टाइगर फोर्स: अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला।
  • बब्बर खालसा इंटरनेशनल: हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा।

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो 112 पर दें सूचना

दिल्ली पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा अभियान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को इन वांछित लोगों के बारे में कोई जानकारी मिलती है या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर सूचना दी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने यह भी कहा है कि विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उचित इनाम भी दिया जा सकता है।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। अब पुलिस की नजर उन तमाम संदिग्ध गतिविधियों पर है, जो राजधानी की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close