रांची में मौसम का तांडव: झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से मचा हड़कंप

Weather havoc in Ranchi: Heavy rain and hailstorm caused panic

राजधानी रांची में मौसम ने करवट ले लिया है। यहां सुबह से धूप और मौसम साफ था लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया आसमान में बादल छाने लगे और वज्रपात होना लगा। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि होने लगी।

आसमान से बड़े-बड़े बर्फ के गोली गिर रहे है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। ये जो तस्वीर है वो रांची हुंडरू की है। यहां एक बड़ा बर्फ का गोला गिरने से कार का शिशा टूट गया है। हालांकि इससे किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी भी जारी किया था। मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर बाकी हिस्सों में आज तेज हवाएं चल सकती हैं।

हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बारिश और वज्रपात भी हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मौसम में इसी तरह बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close