झारखंड: “स्वास्थ्य मंत्री के सुरक्षाकर्मियों से ज्यादा फिट हैं.. नहीं तो दौड़ करा लीजिये” जानिये क्यों भड़क गये हैं होमगार्ड के जवान

Jharkhand: "We are more fit than the health minister's security personnel... otherwise make them run" Know why the Home Guard jawans are angry

Jharkhand News : रिम्स स्वशासी परिषद की बैठक के बाद से ही रिम्स पर एक्शन देखा जा रहा है। पहले डायरेक्टर डॉ राजकुमार की छुट्टी हुई, अब रिम्स में तैनात होमगार्ड जवान को हटाने की कवायद शुरू हो गयी है। इसका फैसला भी बैठक में लिया गया था। अभी रिम्स में 400 होमगार्ड जवान तैनात हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी मिल रहीहै कि अब उनमें से आधे को हटा दिया जायेगा। रिम्स में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे 400 होमगार्ड जवानों की संख्या घटाकर आधी कर दी जाएगी. इनकी जगह अब प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात किए जाएंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमगार्ड जवानों को हटाने के फैसले को लेकर अब नाराजगी दिखने लगी है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ होमगार्ड जवानों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। जवानों का कहना है कि वो लंबे समय से रिम्स में सुरक्षा दे रहे हैं। कभी शिकायतें नहीं मिली है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमगार्डों का कहना है कि वे पूरी तरह से सक्षम हैं और सभी शारीरिक मापदंडों को पार कर बहाल हुए हैं। उन्होंने मंत्री से यह फैसला वापस लेने की मांग की है। होमगार्ड जवानों ने चुनौती देते हुए कहा है कि वो स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स से भी चुस्त दुरुस्त नहीं। अगर भरोसा नहीं है तो उनके साथ उनकी दौड़ कराई जाए।

Related Articles

close