झारखंड : दुमका के मूल्याकंन केंद्र में जली JAC बोर्ड की सैकड़ो कॉपियां

Jharkhand: Hundreds of copies of JAC board burnt in Dumka's evaluation centre

दुमका जिले में बड़ा हादसा हो गया. जहां जिले के मूल्याकंन केंद्र में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में आग लग गई.मिली जानकारी के अनुसार, जैक बोर्ड द्वारा ली गयी मैट्रिक परीक्षा की लगभग आठ-नौ सौ कॉपियां मूल्यांकन केंद्र में जल गयीं हैं. इनमें से दो-ढाई सौ कॉपियां पूरी तरह से जलने की बात सामने आयी है, वहीं बाकी कॉपियां आंशिक रूप से जली हैं.

हालांकि कहा जा रहा है कि जली हुई कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया गया था और उन्हें अलग कमरे में रखा गया था. जबकि, एक अन्य कमरे में वैसी कॉपियां रखी गयी थीं, जिनकी जांच कर मूल्यांकन किया जाना था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“साजिश के तहत लगाई गई आग”

वहीं प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग एक साजिश के तहत इस विद्यालय के उसी कमरे को टारगेट कर आग लगायी गयी थी, जहां उत्तरपुस्तिकाएं रखी गयी थीं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके लिए भवन के पीछे लोहे की खिड़की के गैप से मोबिल-डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डाला गया और उस गैप में प्लास्टिक आदि डाल दिया गया, ताकि आग सुलगते हुए उत्तरपुस्तिकाओं को जला दे.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्या बताया?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, इस घटना को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने बताया कि दुमका जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाये गये थे.

इनमें से एक मूल्यांकन केंद्र श्रीरामकृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय के एक कमरे में शुक्रवार की रात 2:08 बजे आग लगने की सूचना मिली. मूल्यांकन केंद्र की निदेशक और स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रियंका कुमारी ने फोन पर उन्हें आग लगने की जानकारी दी.

Related Articles

close