झारखंड के बोकारो में बड़ा एनकाउंटर…8 माओवादी ढेर, एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया

Big encounter in Bokaro, Jharkhand... 8 Maoists killed, Naxalite with a bounty of Rs 1 crore also killed

झारखंड के बोकारो जिला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए.घटनास्थल से हथियारों का जखीरा मिला है. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली विवेक भी मारा गया. अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बोकारो के लुगू बुरू पहाड़ की तलहटी में सोमवार तड़के नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 8 उग्रादी मारे गए. झारखंड में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा जारी नक्सलरोधी अभियान में बोकारो का मुठभेड़ बड़ी सफलता माना जायेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल से एके-47 राइफल, एसएलआर और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है.

पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर का संयुक्त ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि बोकारो के लुगू बुरु पहाड़ी की तलहटी पर बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर झारखंड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान वहां मौजूद नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गयी. अब तक की जानकारी के मुताबिक 8 नक्सलियों को मार गिराया गया है. अभी मुठभेड़ जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close